गेंदबाज़ी में रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए
भारत 115/2 (शेफ़ाली 79*, हरमनप्रीत कौर 21) ने श्रीलंका 112/7 (हसिनी परेरा 25, इमेशा दुलानी 27,रेणुका सिंह 4-1-21-4, दीप्ति 4-0-18-3) को 8 विकेट से हराया।
तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे महिला T20 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया और 5 मैचों की सीरीज़ में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बनाए थे और जवाब में भारत ने सिर्फ़ 13.2 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शेफ़ाली वर्मा ने 42 गेंदों में 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तथा रेणुका की सटीक गेंदबाज़ी से उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
तीसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम की जीत
एक बार फ़िर से टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरी श्रीलंका को पावरप्ले के अंदर तीन झटके लगे और चौथे ओवर के तीसरी गेंद पर कप्तान चमरी अतापत्तू,आउट हो गईं थी। इसके बाद छठे ओवर की तीसरी गेंद पर हसिनी परेरा 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। यहां से इमेशा दुलानी ने कविशा दिलहारी के साथ मिलकर टीम को संभाला 26 गेंद में 40 रनों की साझेदारी की । 14वें ओवर में कविशा दिलहारी 2 रन बनाकर आउट हुई और उसके बाद 16वें ओवर में 90 के स्कोर पर इमेशा दुलानी भी सबसे ज़्यादा 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। कौशिनी ने 19 रनों की पारी खेलकर टीम को 110 के पार पहुंचाया। भारत की तरफ़ से ठाकुर ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य के जवाब में भारत को चौथे ओवर में पहला झटका लगा और स्मृति मांधना सिर्फ़ 1 रन बनाकर आउट हो गईं। यहां से शेफ़ाली ने जेमिमाह रॉड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की तेज़ साझेदारी निभाई और टीम को पावरप्ले में ही 55 के क़रीब पहुंचा दिया था। आठवें ओवर में रॉड्रिग्स के आउट होने के बाद शेफ़ाली ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी निभाई। शेफ़ाली वर्मा ने चौका लगा कर विजयी रन पूरा किया।
पांच मैचों की T20 सीरीज़ के बचे हुए दो मुक़ाबले अब तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे।

